फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all hotels booked for india pakistan match at dharamshala.

भारत-पाक मुकाबलाः तीन महीने पहले ही सारे होटल बुक

Thu, 17 Dec 2015 05:47 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
all hotels booked for india pakistan match at dharamshala.

टी 20 वर्ल्ड कप का खुमार इस कद्र हावी है कि दर्शकों ने इसकी तैयारियां शेड्यूल तय होते ही शुरू कर दी हैं। धर्मशाला को वर्ल्ड कप के 10 मैच की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसमें 19 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों को गजब का क्रेज है।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के वेन्यू की जैसे ही घोषणा हुई, उसी धर्मशाला बुक हो गया। हालात ऐसे हैं कि 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए तीन महीने पहले ही धर्मशाला के सभी होटल बुक हो गए हैं। 19 मार्च के दिन हिमाचल पर्यनि निगम के किसी भी होटल में एक भी कमरा खाली नहीं है।

विज्ञापन

दर्शकों में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज

all hotels booked for india pakistan match at dharamshala.

दर्शकों ने ऑनलाइन धर्मशाला स्थित पर्यटन निगम के पांचों होटलों के सभी कमरों को बुक कर लिया है। यही हाल बड़े निजी होटलों का है। निजी होटलों के अधिकतर कमरे 19 मार्च के लिए बुक हो चुके हैं। वहीं, एचपीसीए भी अपने पांच सितारा होटल द पवेलियन में खिलाडिय़ों की मेजबानी के लिए जोरशोर से तैयारियों में जुटा है।

पर्यटन निगम के धर्मशाला स्थित दफ्तर में कार्यकारी डीजेएम अनिल महाजन ने बताया कि 19 मार्च के लिए निगम के पांचों होटल ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। होटल धौलाधार, होटल कुनाल, कश्मीर हाउस, क्लब हाउस, होटल भागसू 19 मार्च के दिन बुक हैं। उधर, सिविल लांइस स्थित होटल जीके कांफिर में 1 से 24 मार्च तक तमाम कमरें बुक हो चुके हैं। होटल सेंटर पवांइट में भी मार्च माह की प्री बुकिंग हो चुकी है।

कोतवाली बाजार स्थित होटल इन्कलोवर में 6 से 22 मार्च तक कमरों की प्री बुकिंग हो चुकी है। मैकलोडगंज स्थित डल झील के निकट होटल आईटीसी मोक्षा में प्री बुकिंग हो चुकी है। दलाईलामा मंदिर रोड स्थित सूर्या रिसोर्ट एवं स्पा में मार्च माह की प्री बुकिंग जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed