भर्ती करने में लग गए दो साल, फिर भी नहीं मिले काबिल उम्मीदवार, सभी फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु उद्योग विकास निगम में पर्यवेक्षक भर्ती में सभी उम्मीदवार फेल हो गए हैं। इन पदों के लिए एक भी योग्य अभ्यर्थी आयोग को नहीं मिल पाया। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम के महाप्रबंधक कार्यालय में पर्यवेक्षक के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
पोस्ट कोड 504 के तहत इन दो पदों के लिए आयोग ने मई 2016 में प्रदेशभर के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए 132 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन आने के बाद 26 मार्च 2018 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया।
इसमें सात अभ्यर्थी ही परीक्षा में पहुंचे, जबकि बाकी गैरहाजिर रहे। छंटनी परीक्षा की मेरिट के आधार पर छह अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए आयोग के कार्यालय में बुलाया गया। लेकिन 3 अभ्यर्थी मूल्यांकन परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
जबकि शेष तीन अभ्यर्थियों को भर्ती एवं पदोन्नति नियमों व न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने पर आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पर्यवेक्षक के दो पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते दोनों पद खाली रह गए हैं।