{"_id":"5dc56e548ebc3e5b6c69ce68","slug":"alert-in-himachal-regarding-ayodhya-case-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के फैसले को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सभी जिलों को निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के फैसले को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सभी जिलों को निर्देश जारी
Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में हालात सामान्य है। सभी जिलों में शांति और सद्भावना भरा माहौल है। फैसले के बाद हिमाचल पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ये पहल की। इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रहा है। अयोध्या मामले पर फैसले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट पर है और नाकाबंदी कर बाहरी राज्यों के वाहनों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं फैसले के दिन की सुबह हिमाचल में शांतिपूर्ण और सौहार्द से भरी रही। लोग हर रोज की तरह घर से अपने कामकाज के लिए निकले। मामले पर आने वाले फैसले को लेकर लोग सुबह से नजर बनाए हुए थे। फैसले को जानने के लिए लोग सुबह से अपने घरों में टीवी के आगे चिपके रहे और शहरों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कुल्लू में आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की कम भीड़ देखने को मिली। फैसले को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि इस बात की पूरी तैयारी रखें कि निर्णय आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब न हो। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस की नफरी और गश्त बढ़ाने को भी कहा है। एडीजी कानून व्यवस्था एसबी नेगी ने बताया कि वैसे तो हिमाचल शांत प्रदेश है, लेकिन एहतियातन सभी एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन