फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ayodhya Verdict: Alert in Himachal regarding Ayodhya case decision

अयोध्या के फैसले को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सभी जिलों को निर्देश जारी

Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: Alert in Himachal regarding Ayodhya case decision
सांकेतिक तस्वीर

अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में हालात सामान्य है। सभी जिलों में शांति और सद्भावना भरा माहौल है। फैसले के बाद हिमाचल पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ये पहल की। इसके साथ ही साइबर क्राइम सेल सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रहा है। अयोध्या मामले पर फैसले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अलर्ट पर है और नाकाबंदी कर बाहरी राज्यों के वाहनों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं फैसले के दिन की सुबह हिमाचल में शांतिपूर्ण और सौहार्द से भरी रही। लोग हर रोज की तरह घर से अपने कामकाज के लिए निकले। मामले पर आने वाले फैसले को लेकर लोग सुबह से नजर बनाए हुए थे। फैसले को जानने के लिए लोग सुबह से अपने घरों में टीवी के आगे चिपके रहे और शहरों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कुल्लू में आम दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की कम भीड़ देखने को मिली। फैसले को देखते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि इस बात की पूरी तैयारी रखें कि निर्णय आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब न हो। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर पुलिस की नफरी और गश्त बढ़ाने को भी कहा है। एडीजी कानून व्यवस्था एसबी नेगी ने बताया कि वैसे तो हिमाचल शांत प्रदेश है, लेकिन एहतियातन सभी एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed