{"_id":"97e80fd591ae846895d3f2b49dbc18a6","slug":"alert-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में घुस सकते हैं आतंकी, अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में घुस सकते हैं आतंकी, अलर्ट
सतीश कुमार वालिया /अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर तनाव के बाद अब हिमाचल में घुसपैठ की आशंका है। इंटरनेशनल बार्डर पार पाकिस्तान से घुसपैठिए जेएडंके के रास्ते हिमाचल में दाखिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉर्डर से मिले इनपुट के अनुसार आतंकवादी पाकिस्तान से जेएडंके के बाद हिमाचल में पहुंच सकते हैं। इसके लिए जेएडंके चंबा बॉर्डर में अलर्ट जारी हो गया है। दिन और रात संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मसला इसलिए भी गंभीर हो गया है कि कुछ साल पहले तीसा इलाके से आतंकवादी एक दर्जन लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनाव के चलते चंबा जिले की बार्डर पुलिस पोस्टों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अभी तक कोई भी संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि बॉर्डर पर नहीं पाई गई है। पुलिस खुफिया एजेंसियों के संपर्क में भी है।