फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert for heavy downpour in himachal pradesh.

पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 13 Aug 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Aug 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
Alert for heavy downpour in himachal pradesh.

सप्ताह भर मौसम के सामान्य रहने के बाद फिर से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है। उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार 16 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश के आसार हैं। 17 अगस्त के बाद मौसम सामान्य हो सकता है। हालांकि, मानसून की बारिश सितंबर के अंतिम सप्ताह तक होगी। बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक  की गिरावट आई है। बुधवार को शिमला का अधिक तम तापमान 22.8, सुंदरनगर 28.5, भुंतर 31.6, कल्पा 23.8, धर्मशाला 26.2, ऊना 35.4, नाहन 29.3 और सोलन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। कहा कि 16 अगस्त को प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed