फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert for dust storms and hailstorms in four districts of Himachal today

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी

Fri, 17 Apr 2026 11:56 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चार जिलों के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Alert for dust storms and hailstorms in four districts of Himachal today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।वीरवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में गर्मी का असर दिखने लगा है। नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। ऊना में तापान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा, लेकिन बारिश सहित अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव कुछ कम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान 3.4, केलांग में 1.0, कुकुमसेरी में 4.2, कल्पा में 5.8, मनाली में 9.9, सोलन में 10.5, ऊना में 14.0, शिमला-मंडी में 14.2, बिलासपुर में 14.5, कांगड़ा में 15.7 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख स्थलों पर यह रहा अधिकतम पारा
ऊना में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, बरठीं में 34.8 डिग्री, कांगड़ा में 33.6, मंडी में 33.0, सुंदरनगर में 32.8, नाहन में 32.3, सोलन में 30.5, चंबा में 30.3, धर्मशाला में 29.0, शिमला में 25.2, कल्पा में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू
पांच दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को फिर से कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ली है। रोहतांग  सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक रुक कर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ गई है। इसके अलावा मौसम में आए बदलाव से घाटी के बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब के बगीचों में फ्लोवरिंग होने से नुकसान की आशंका है। 

फिर बिगड़ा मौसम, सेब की सेटिंग पर संकट
मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। ऐसे में सेब की सेटिंग पर संकट छा गया है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया है। जिले में इन दिनों सेब की सेटिंग हो रही है। खराब मौसम से फसल का उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने बागबानों को डरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed