फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   akhand shiksha Jyoti Yojana will also start in other states too

दूसरे राज्यों में भी शुरू होगी अखंड शिक्षा ज्योति योजना

Wed, 07 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
akhand shiksha Jyoti Yojana will also start in other states too

प्रदेश की तर्ज पर देश के कई अन्य राज्य भी सरकारी स्कूलों से पढ़ कर निकले गौरवमयी जनों को सम्मानित करेगी। हिमाचल की नई पहल अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती को अन्य राज्य भी शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों हरिद्वार में हुए दो दिवसीय ज्ञान कुंभ के दौरान हिमाचल की यह नई पहल सभी के लिए चर्चा का विषय बनी रही। कई राज्यों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा से इस योजना का प्रस्ताव मांगा है। 
विज्ञापन


हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुए ज्ञान कुंभ के दौरान हिमाचल प्रदेश ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती की विस्तृत जानकारी दी। बताया किस तरह से सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए पुराने विद्यार्थियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में गौरव पट्ट लगाकर स्कूल से पढ़े गौरवमयी जनों के नाम उस पर लिखे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वयं अपने स्कूल से इस योजना का शुभारंभ किया। हिमाचल सरकार की इस योजना से ज्ञान कुंभ में मौजूद नेता और अफसर खासे प्रभावित हुए।


कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा से इस योजना को लेकर लंबी चर्चा की और योजना का प्रस्ताव भी देने को कहा। शिक्षा सचिव ने बताया कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खोले जा रहे उत्कृष्ट एवं दक्षता केंद्रों व नोएडा में खोले जाने वाले आवासीय केंद्र की जानकारी भी अन्य राज्य के अधिकारियों ने साझा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed