फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akhand Chandi recitation in Taradevi temple on Gupt Navratri

Shimla News: गुप्त नवरात्र पर तारादेवी मंदिर में अखंड चंडी पाठ

Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Akhand Chandi recitation in Taradevi temple on Gupt Navratri
शिमला। गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य पर तारादेवी मंदिर में अखंड चंडी पाठ किया गया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 6:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए तारादेवी मंदिर के कपाट खुल गए थे। भगवती माता का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद माता की महाआरती उतारी। सुबह 8:00 बजे के बाद गुप्त नवरात्र की पूजा शुरू हुई। पहले दिन माता दुर्गा केे काली स्वरूप की पूजा की गई। सुबह 10:30 बजे माता भगवती के जयकारों के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद अखंड चंडी पाठ रखा गया। मंदिर के मुख्य अरचक पंडित कमलेश चंद्रा, पंडित सुरेंद्र शास्त्री और पंडित इंद्र शस्त्री ने अखंड चंडी पाठ किया। नौ दिन तक पुजारी मंदिर में चंडी पाठ करेंगे। पुजारी पंडित कमलेश ने बताया कि पहले नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर में तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार को मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article