फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akanaksh Murder Case, Accused HarMehtab Getting Good Hospitality at Police Station.

CM वीरभद्र के भतीजे की हत्या के आरोपी की थाने में हो रही खातिरदारी

Mon, 20 Feb 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Feb 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Akanaksh Murder Case, Accused HarMehtab Getting Good Hospitality at Police Station.

बीएमडब्ल्यू से हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे की कुचलकर हत्या करने के आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद की सेक्टर-3 के थाने में खूब आवभगत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हिरासत में फरीद को पिज्जा और मिनरल वाटर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को थाने के डस्टबिन में पड़े पिज्जा के डिब्बे इस बात की ओर साफ संकेत कर रहे थे। वहीं इस बारे में जब थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे भूख लगी थी तो मैंने अपने लिए सेक्टर-9 से पिज्जा मंगवाया था।
विज्ञापन


इसे मैंने और तीन मुलाजिमों ने खाया। फरीद के लिए दो दिन पहले उसके परिजन खाना लेकर आए थे, लेकिन फरीद ने वह नहीं खाया था। फरीद को प्रोसीजर के हिसाब से ही खाना दिया जा रहा है। गौरतलब है कि फरीद प्राइम मिनिस्टर ऑफ पटियाला ईस्ट स्टेट रहे ज्ञान सिंह राडेवाल का पड़पोता है। ज्ञान सिंह कैरों सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को अब मनाली लेकर जाएगी पुलिस

Akanaksh Murder Case, Accused HarMehtab Getting Good Hospitality at Police Station.

हत्या के आरोपी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद का पुलिस ने और तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार को पुलिस ने फरीद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर और सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का ही रिमांड दिया।

कोर्ट में पुलिस ने आरोपी के रिमांड के लिए दलील दी कि वारदात के  बाद फरीद बंगलूरू भाग गया था। उसने वहां मोबाइल व सिम फेंक दिया। फरीद को बंगलूरू ले जाकर वहां से मोबाइल व सिम बरामद करना है। वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी मनाली जाते आते रहते थे। वहां भी फरीद को लेकर जाना है। वहां से फरार बलराज सिंह रंधावा का सुराग लग सकता है। 

रिमांड के दौरान पुलिस ने फरीद संग कहीं रेड नहीं की

Akanaksh Murder Case, Accused HarMehtab Getting Good Hospitality at Police Station.

बचाव पक्ष के वकील विशाल गोयल ने कोर्ट में पुलिस रिमांड दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस पहले भी तीन दिन का रिमांड ले चुकी है। लेकिन अब तक पुलिस कुछ भी रिकवर नहीं कर पाई है। पुलिस न तो बीएमडब्ल्यू का पता लगा पाई है न ही रंधावा का। वकील ने कहा कि पुलिस तीन दिन के  रिमांड केदौरान भी फरीद को कहीं भी रेड करने के लिए नहीं ले गई।

मांड के तीन दिन फरीद ने सेक्टर 3 के थाने में काटे। पुलिस सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए फरीद का  रिमांड हासिल करना चाहती है। फरीद केवकील ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है अकांक्ष के सिर में सिर्फ एक ही चोट का निशान है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। अगर किसी के सिर केऊपर से गाड़ी का टायर गुजर जाए तो उसका इतना समय तक जिंदा रहना मुश्किल है।

पंजाब में सात जगह रेड की: एसएचओ
वहीं कोर्ट से निकलने के बाद सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि रिमांड के दौरान फरीद को पुलिस पंजाब में सात जगहों पर लेकर रेड करने गई थी। फरीद से पूरी सख्ती से पूछताछ की जा रही है और वह बार बार अपने बयान बदल रहा है। जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। अभी तक बीएमडब्ल्यू व बलराज का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed