फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Airlines companies should start flights to Bhuntar, CM Jairam requested

भुंतर के लिए उड़ानें शुरू करें एयरलाइंस कंपनियां, सीएम जयराम ने किया अनुरोग

Wed, 04 Aug 2021 05:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 05:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और यहां सालाना लाखों पर्यटक घूमने को आते हैं। ऐसे में देश की विमान कंपनियां भुंतर के लिए अपनी सेवाएं दे सकती हैं।

विज्ञापन
Airlines companies should start flights to Bhuntar, CM Jairam requested
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भुंतर के लिए निजी विमान कंपनियों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और यहां सालाना लाखों पर्यटक घूमने को आते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में देश की विमान कंपनियां भुंतर के लिए अपनी सेवाएं दे सकती हैं। इससे किराया भी सस्ता होगा और पर्यटकों को भी आने-जाने में आसानी होगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा की स्वच्छता की भी प्रशंसा की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को साफ सुथरा रखने में एयरपोर्ट अथॉरिटी अहम भूमिका निभा रही है। भारतीय विमानपत्तन भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक अगस्त को मुख्यमंत्री भुंतर हवाई अड्डा आए थे और आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय से हर संभव मदद के प्रयास किया जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed