कसौली एयरफोर्स स्टेशन में संतरी ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स स्टेशन कसौली में तैनात एक वायु सैनिक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय सैनिक मुख्य गेट पर बतौर संतरी तैनात था।
मृतक लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन कृष्ण नंदा चौधरी (24) निवासी महारानी, जिला गोमती, त्रिपुरा का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन से आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गेट पर बतौर संतरी ड्यूटी दे रहा कृष्ण नंदा अचानक अपने विश्राम कक्ष में चला गया। जहां उसने अपनी ठोड़ी पर सर्विस राइफल की नली रखी और ट्रिगर दबा दिया।
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: कई 'नालायकों' को इंजीनियर बना चुके हैं 'सॉल्वर', जांच में हुआ बड़ा खुलासा
गोली चलने की आवाज सुनकर एयरफोर्स स्टेशन में जारी किया अलर्ट
गोली सैनिक के सिर के ऊपर के हिस्से से निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर एयरफोर्स स्टेशन में अलर्ट जारी कर दिया गया। अन्य वायु सैनिक फौरन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल ले आई। यहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाना था, लेकिन जब पुलिस पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर रही थी तो एयरफोर्स की ओर से पोस्टमार्टम करवाने से इंकार किया गया और शव शिमला भेजने की बात कही।
बाद में पुलिस ने शव आईजीएमसी शिमला भिजवा दिया। अब पोस्टमार्टम शिमला में होगा। उधर, मौके पर पुलिस को कोई भी सूसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सैनिक के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।