फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air ambulance facility in himachal

प्रदेश के लोगों को जल्द मिलेगा ये तोहफा, मुफ्त में दी जाएगी सेवा

Mon, 19 Feb 2018 01:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 19 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
air ambulance facility in himachal

हिमाचल प्रदेश में स्विट्जरलैंड की गैर सरकारी संस्था हेली मिशन गंभीर मरीजों को अस्पताल तक लिफ्ट करेगी। इस संस्था की ओर से यह सेवा मुफ्त में दी जाएगी। इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार का स्वास्थ्य महकमा इस संस्था से एक करार करने जा रहा है। हालांकि, करार के बाद इस काम के लिए हिमाचल को फिलहाल एक हेलीकॉप्टर ही मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि इस योजना को जल्दी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


हेली मिशन संस्था दक्षिणी अफ्रीका, इंडोनेशिया जैसे देशों में भी अपनी सेवाएं दे रही है। मिशन के अधिकारी एयर एंबुलेंस की सुविधा देने पर सहमत होने से पहले भौगोलिक और अन्य स्थितियों का मुआयना करने हिमाचल के कई दौरे कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल एक एयर एंबुलेंस देने पर ही बात बनी है। इसका एयर बेस भुंतर में बनाने पर विचार हो रहा है। इस सेवा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा।

इस नियंत्रण कक्ष में कॉल आते ही ये संस्था रोगी की पूरी तरह से जानकारी ले लेगी और मामले की संवेदनशीलता को भांपने के बाद अपना हेलीकॉप्टर मरीज के नजदीकी हेलीपैड तक पहुंच जाएगा। मरीज को उठाकर संबंधित अस्पताल के निकटवर्ती हेलीपैड लाया जाएगा।

पीजीआई तक मरीजों को पहुंचाने का हो सकता है करार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि पीजीआई तक मरीजों को पहुंचाने को लेकर भी बजट में करार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का दायरा पूरे प्रदेश का होगा।

शुरू में इसका एयर बेस भुंतर में रखा जाएगा। बाद में इसे मनाली से भी शुरू कर सकते हैं। सरकार ने इस योजना को अपने 100 दिन के लक्ष्य के तहत शुरू करने का बीड़ा उठाया है। करार जल्द होगा।

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ रहे दुर्गम इलाकों के मरीज
हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थितियां बहुत विकट हैं। यहां के कई दुर्गम इलाकों से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज दम तोड़ देते हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने में कई घंटे लग जाते हैं।


प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल आईजीएमसी शिमला तक रोगियों को पहुंचाना हो तो राज्य के कई कोनों से 12 से 15 घंटे भी लग सकते हैं। यही हालत दूसरे अस्पतालों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed