{"_id":"69f7642424d4436e0c0089fa","slug":"agricultural-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-715429-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फ्रासबीन का सीजन शुरू, ढली सब्जी मंडी में 80 रुपये किलो बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फ्रासबीन का सीजन शुरू, ढली सब्जी मंडी में 80 रुपये किलो बिकी
विज्ञापन
शिमला के कुमारसैन और सोलन के कंडाघाट के आसपास के क्षेत्रों से आ रही फ्रासबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के ग्रामीण इलाकों में फ्रासबीन सीजन की शुरुआत हो गई है। राजधानी के ढली सब्जी मंडी में सीजन की शुरुआत में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। रविवार को ढली मंडी में पहुंची फ्रासबीन की खेप 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। फसल के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
ढली सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि फ्रासबीन का सीजन शुरू हो गया है। अभी कंडाघाट और कुमारसैन से किसान फ्रासबीन लेकर मंडी आ रहे हैं। रविवार को फ्रासबीन की करीब 100 बोरियां मंडी पहुंचीं। आढ़तियों का कहना है कि बाहरी राज्यों में पहाड़ी फ्रासबीन की काफी मांग रहती है। बाहरी राज्यों में अधिक मांग के चलते किसानों का सीजन की शुरुआत में फसल के दाम अच्छे मिलते हैं। रविवार को फ्रासबीन 60 से लेकर 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल फ्रासबीन दिल्ली और चंडीगढ़ भेजी जा रही है। इसके अलावा गुजरात, मुबंई, सूरत, मध्य प्रदेश और अहमदाबाद में भी फ्रासबीन की मांग रहती है। आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे आपूर्त्ति बढ़ेगी अन्य शहरों में सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा मटर और फूलगोभी का सीजन अब पूरी रफ्तार से चल रहा है। मटर की करीब 4000 बोरियां मंडी में आ रही हैं। मटर के दामों में गिरावट आ गई है। रविवार को मटर 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। मटर के दाम करीब 30 रुपये प्रतिकिलो तक कम हो गए हैं। वहीं फूलगोभी के दामों में भी गिरावट आ गई है। रविवार को फूलगोभी की करीब 1800 से 2000 बोरियां मंडी में आईं। फूलगोभी 15 से 16 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। फूलगोभी के दामों में 5 से 7 रुपये कम हुए हैं।
कोट
मंडी में फ्रासबीन का सीजन शुरू हो गया है। अभी कुमारसैन और कंडाघाट आदिक्षेत्रों से फ्रासबीन आ रही है। सीजन की शुरुआत में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। रविवार को 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक फ्रासबीन बिकी।
विज्ञापन
-बिट्टू वर्मा, सचिव आढ़ती एसोसिएशन ढली सब्जी मंडी