फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aggitation in shimla dc office

त्रिपुरा में सीपीआईएम दफ्तर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
aggitation in shimla dc office
aggitation in shimla dc office
डीसी ऑफिस के बाहर दिया धरना, केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। त्रिपुरा में सीपीआईएम कार्यालयों पर हमले और आगजनी की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया।
सीपीआईएम के राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि भाजपा पूरे देश में दंगे करवा रही है ताकि इससे उनकी विफलताएं लोगों के सामने न आए। बताया कि त्रिपुरा में लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में वह विफल रही है। राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय चौहान, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा और सीपीआईएम लोकल कमेटी शिमला बाबूराम ने कहा कि त्रिपुरा में सत्तारूढ़ दल भाजपा के गुंडे सीपीआईएम और ट्रेड यूनियनों के कार्यालयों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सीपीआईएम लोकल कमेटी शिमला ने केंद्र सरकार से मांग की है कि त्रिपुरा में हुई हिंसा को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय चौहान, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, बलबीर, जिला कमेटी सदस्य, सत्यवान, जगमोहन ठाकुर अनिल ठाकुर, बालक राम, लोकल कमेटी सदस्य विजय कौशल, विनोद, किशोरी, विवेकराज, नेहा ठाकुर, चंद्रकांत वर्मा, सुरिंद्र बिट्टू, पोविंद्र और दर्शन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed