{"_id":"69b6a21fb1d02edd8b05ae01","slug":"afternoon-rain-slowed-down-the-exhibition-buyers-flocked-in-the-morning-shimla-news-c-19-sml1002-690820-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दोपहर की बारिश से प्रदर्शनी में मंदी, सुबह उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दोपहर की बारिश से प्रदर्शनी में मंदी, सुबह उमड़े खरीदार
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स पर चल रहीं प्रदर्शनी बारिश के बाद। फोटो संवाद
बच्चों ने ऊन और कपड़े से बने रंग-बिरंगे खिलौने खरीदे
महिलाओं ने कपड़ों और सजावटी सामान में दिखाई रुचि
देशभर के कारीगरों के करीब 50 स्टॉल लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रविवार दोपहर हुई बारिश के कारण रिज मैदान पर ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी में कारोबार प्रभावित हुआ। सुबह के समय पद्मदेव परिसर में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। बच्चों ने ऊन और कपड़े से बने रंग-बिरंगे खिलौनों की खरीदारी की, जबकि महिलाओं ने कपड़ों और सजावटी सामान में खास रुचि दिखाई।
वस्त्र मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में देशभर के कारीगर अपने उत्पाद बिक्री के लिए लेकर आए हैं। यहां करीब 50 स्टॉल लगाए हैं। दोपहर में बारिश शुरू होने के बाद स्टॉल संचालकों को अपना सामान बचाने के लिए उसे पैक करना पड़ा। प्रदर्शनी में सूट, जैकेट, टोपी, स्वेटर, कालीन और क्रोशिये से बने गुलाब, सूरजमुखी, चेन, गुलदस्ते समेत अन्य सजावटी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा सूट का कपड़ा, डिजाइनदार रेडिमेड कुर्तियां, सूट, स्वेटर, सदरी सहित विभिन्न प्रकार के पहाड़ी और अन्य पारंपरिक पहनावे भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।
प्रदर्शनी के तकनीकी सहायक रमेश ने बताया कि बारिश के कारण दोपहर बाद कारोबार में कुछ कमी आई, लेकिन सुबह के समय काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोपहर से शाम तक बीच-बीच में बारिश होती रही, जिसकी वजह से कारोबार प्रभावित रहा।