फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After victory in Punjab AAP's first target will be mc elections, second entry into the assembly

हिमाचल: पंजाब में जीत के बाद आप का पहला लक्ष्य होगा निगम चुनाव, दूसरा विधानसभा में प्रवेश

Fri, 11 Mar 2022 02:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Mar 2022 02:37 AM IST
सार

अब आम आदमी पार्टी हिमाचल की ओर अपना रुख करने जा रही है। पार्टी का पहला लक्ष्य नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करना है। इसके लिए नगर निगम के परिधि में स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों के लिए अभियान चलाया जाएगा। जनता खुद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करेगी।

विज्ञापन
After victory in Punjab AAP's first target will be mc elections, second entry into the assembly
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जीत का झंडा गाड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी हिमाचल की ओर अपना रुख करने जा रही है। पार्टी का पहला लक्ष्य नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करना है। इसके लिए नगर निगम के परिधि में स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों के लिए अभियान चलाया जाएगा। जनता खुद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करेगी। पार्टी ने हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब से वरिष्ठ नेता हिमाचल आना शुरू कर देंगे। पार्टी का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर हिमाचल में इसका असर देखना शुरू हो जाएगा। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जनता को तीसरा मजबूत विकल्प देने की तैयारी है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रभारी रतनेश गुप्ता ने कहा है कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है और आम आदमी पार्टी नगर निगम और विधानसभा चुनावों में उतरेगी और यहां के लोगों के असल मुद्दों को उठाएगी ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करेगी। पार्टी पंजाब से सटे जिले फोकस करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस पार्टी से तंग आ चुकी है। लोग तीसरा विकल्प चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का नीतियों का यह नतीजा है की पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। पार्टी के उपाध्यक्ष आईडी भंडारी ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव होने है ओर यहां पर भी आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार सभी वार्डों में उतारने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर अरविंद केजरीवाल की नीतियों के बारे में अवगत करा रहे है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के काफी बड़े नेता जो की पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं, उन्हें पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के नेता पार्टी के संपर्क में 
पार्टी प्रभारी रतनेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। साफ छवि वाले इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। यह नेता लगातार पार्टी के संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed