फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

विस सत्रः अटल के निधन पर शोकोद्गार के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित, नहीं चला प्रश्न

Thu, 23 Aug 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वीरवार को केवल शोकोद्गार प्रस्ताव रखा गया, प्रश्नकाल नहीं चला। विधायकों के सवालों पर मंत्रियों के जवाब केवल सदन के पटल पर रखे गए।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से रखे गए शोकोद्गार प्रस्ताव का सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने समर्थन किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दूसरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


सदन के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत करीब एक दर्जन विधानसभा सदस्यों ने शोकोद्गार कार्यवाही में हिस्सा लिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराम करने आए थे अटल जी, दो घंटे की बैठक : सीएम 

After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अलग पहचान थी। आजाद भारत में जितने भी प्रधानमंत्री रहे, उनका हिमाचल से संबंध रहा मगर जिस तरह का संबंध अटल जी का रहा, वैसा शायद ही किसी का रहा हो।

उनके जीवन से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। सीएम ने सदन में वाजपेयी से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि एक बार मनाली में हमने उनसे एक कार्यक्रम में आने की बात की।

इस पर वह बोले - मैं तो यहां आराम करने आया हूं। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा विधायकों की बैठक ली। आधा घंटा तय हुआ था, मगर उन्होंने दो घंटे तक बात की। उनके वक्त में विधायकों की क्या-क्या समस्याएं थीं। इस पर चर्चा हुई।

उन्होंने जीवन में शुचिता की बात की। नग्गर के कैसल में भी एक कविता पाठ हुआ, वहां उनकी बातें सुनने को बड़ी संख्या में लोग आए। सीएम ने कहा कि इस छोटे से प्रदेश के लिए वाजपेयी का बहुत बड़ा योगदान रहा। 

वाजपेयी ने वीरभद्र को हमेशा ज्यादा सम्मान दिया : मुकेश  

After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से सदन के पटल पर रखे गए शोकोद्गार प्रस्ताव पर कहा कि वह कांग्रेस विधायक दल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

वाजपेयी कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अधिकांश जीवन विपक्ष में ही गुजरा। एक अध्यापक के परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद वह प्रधानमंत्री के पर पर सुशोभित हुए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को भी हमेशा ज्यादा सम्मान दिया। वह जब भी मिलते, अपनत्व के भाव से ही मिलते।  

अग्निहोत्री ने वीरवार को सदन में कहा कि वह कवि और पत्रकार थे। बाद में वह प्रधानमंत्री बने। उनमें सच कहने का भी साहस था। उन्होंने एक बार कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि पचास साल में इस देश में कुछ नहीं हुआ।

 

केरल के लिए हमने एक महीने का वेतन दिया 

After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla
अगर वह ऐसा कहेंगे तो यह बात हिंदुस्तान के पुरुषार्थ के खिलाफ होगी। वह यह मानते थे कि सरकारें निरंतरता में काम करती हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने एक बार नेता प्रतिपक्ष रहते देश का पक्ष रखने यूएन मिशन पर भेजा।

वह राजनीतिक विरोधियों को राजनीतिक शत्रु नहीं मानते थे। उन्होंने जगह-जगह से चुनाव लडे़ और जीते। वह यह साफ कर देना चाहते हैं कि जगह-जगह से वही नेता चुनाव जीत सकता है, जिसका कोई आधार हो। लोग जिससे प्यार करते हों।

अटल ने ही अपने संस्मरण में कहा कि जब वह बीमार हुए तो उन्हें राजीव गांधी ने प्रेरित किया। अग्निहोत्री ने कहा कि केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी कांग्रेस विधायकोें ने अपना एक महीने का वेतन जारी किया है। उन्होंने केरल में हुई तबाही की घटना के अलावा प्रदेश में बारिश से 24 से 25 लोगों के मारे जाने पर भी शोक जताया। 


 

विधानसभा अध्यक्ष ने ये कहा

After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

 वीरवार को ठीक 11 बजे विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन की शुरुआत हुई। सत्र के शुरू में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें सबका सहयोग मिलता रहेगा।

उन्होंने सभी सदस्यों से नियमों की परिधि में रहकर ही बात रखने को कहा। इसके बाद सत्र की विधिवत शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बिंदल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शोकोद्गार प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए शोकोद्गार प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत अन्य विधायकों ने भी दुख व्यक्त किया।

पूर्व राज्यपाल उर्मिला को श्रद्धांजलि देना भूले सीएम, अग्निहोत्री ने दिलाई याद

After the mourning proceedings of the House adjourned for the second day shimla

सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को याद करवाया कि पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का भी हाल ही में देहांत हुआ है। मुख्यमंत्री उन्हें भी श्रद्धांजलि दें। इसके बाद सीएम ने माना कि यह त्रुटि रह गई थी।

प्रस्ताव में उनका नाम छूट गया था। उन्होंने शोक प्रस्ताव में उनका नाम जोड़ते हुए भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बंजार के पूर्व विधायक दिलेराम के हाल ही में हुए देहांत पर भी शोकोद्गार व्यक्त किए गए।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल में हाल ही में भारी बारिश से हुए नुकसान और केरल में हुई तबाही पर भी शोक जताया। सीएम ने पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह को श्रद्धांजलि देते सदन में रखे प्रस्ताव में उनका नाम भी शामिल करने को कहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed