{"_id":"5c135220bdec2274f577ccd8","slug":"affected-people-of-barmana-bilaspur-demanded-facilities-from-ultratech-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों को सुविधाएं दे अल्ट्राटेक कंपनी, नहीं तो कटेगी कॉलोनी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों को सुविधाएं दे अल्ट्राटेक कंपनी, नहीं तो कटेगी कॉलोनी की बिजली
सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्राटेक कंपनी को क्षेत्र के विस्थापितों और प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया न करवाना महंगा पड़ सकता है। जनमंच में सरकार के आदेशों के बाद भी लोगों की समस्याओं का समाधान न करने पर जिला प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन को जम कर फटकार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं बिलासपुर में आयोजित बैठक में कंपनी प्रबंधन को साफ कर दिया है कि अगर समय रहते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन
वहीं उपायुक्त ने साफ कर दिया है कि कंपनी मनमानी जारी रखती है तो उनकी कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काटने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्थापितों, प्रभावितों और कंपनी प्रबंधन की उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिसमें लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने बताया कि कंपनी ने सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं किया है। पार्किगिं की कोई व्यवस्था नहीं है। रसूखदार लोगों को पानी के कनेक्शन दे दिए गए हैं।
आम लोगों को पानी की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा उड़ रही धूल से लोगों के साथ पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। हालत ऐसी है कि उड़ रही धूल से लोगों के घरों, पशुओं को खिलाने वाले चारे पर धूल जमी हुई है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।
बैठक में उपस्थित लोगों का कहना था कि इस संबंध में वह कई बार कंपनी को बोल चुके हैं लेकिन उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं है। हालांकि उक्त मुद्दे को जनमंच में उठाया गया लेकिन कंपनी सुनने को तैयार नहीं।
लोगों की समस्या पर उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कड़ा संज्ञान लिया। वहीं कंपनी प्रबंधन को सख्त आदेश दिए कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करें। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कंपनी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
उन्होंने कहा कंपनी कि मनमानी जारी रही तो कंपनी की कॉलोनी के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने साफ किया की इस संबंध में प्रदेश सरकार को भी जानकारी दी जाएगी कि जनमंच में हुए आदेश का कंपनी पालन नहीं कर रही है।