प्रियंका वाड्रा के खिलाफ केस लड़ने से वकील का इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में प्रियंका वाड्रा के खिलाफ जमीन से जुड़े मामले की पैरवी कर रहे वकील ने अब केस लड़ने से इंकार कर दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा की जमीन से जुड़ी जानकारी मांगने वाले आरटीआई कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य के वकील ने हाईकोर्ट में एक आवेदन दायर कर बताया कि वह भट्टाचार्य की ओर से मामले में पैरवी नहीं कर सकेंगे।
एडवोकेट विक्रांत ठाकुर ने अपने आवेदन में कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से भट्टाचार्य की ओर से पेश नहीं हो सकता। उसने इस बारे अपने क्लाइंट को ई मेल कर जानकारी भी दे दी थी।
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने वकील का आवेदन स्वीकार करते हुए भट्टाचार्य को 25 नवंबर के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए ताकि वह अपने मामले की पैरवी कर सके।
प्रियंका की जमीन संबंधी सूचना से जुड़ा है पूरा मामला
कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा कि नोटिस में यह साफ तौर पर स्पष्ट किया जाए। गौरतलब है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सुचना आयोग के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा रखी है जिसके तहत आयोग ने प्रार्थी देवाशीष भट्टाचार्य को जमीन सौदे से संबंधित मांगी गई सुचना देने के आदेश दिए थे।
एसपीजी प्रोटेक्टि होने के नाते वाड्रा ने अपनी जमीन संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई है। मामले पर सुनवाई 25 नवंबर को होगी।