{"_id":"bd7e8738789a3ffb83b683d195a3d601","slug":"adocate-strike-at-distt-court-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कचहरी न आएं, नहीं होगा आपका काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कचहरी न आएं, नहीं होगा आपका काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर वीरवार को आपको जिला कचहरी में कोई काम है तो वहां न जाएं। शिमला बार एसोसिएशन ने वीरवार को काम नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बीते दिनों शोघी में साथी वकील पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन आज कामकाज का बहिष्कार करेगी। वकीलों के बहिष्कार के चलते जिला कचहरी में पूरा दिन कामकाज प्रभावित रहेगा।
शिमला बार एसोसिएशन के महासचिव गुना नंद वर्मा ने बताया है कि शिमला बार एसोसिएशन की आम सभा में वीरवार को काम नहीं करने का फैसला लिया गया है।
पुलिस पर लगया लापरवाही का आरोप
एसोसिएशन का कहना है कि साथी वकील पर हुए हमले के मामले में आरोपियों पर अभी तक संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच भी गहनता से नहीं हो रही है।
विज्ञापन
शिमला बार एसोसिएशन ने पुलिस से मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। महासचिव गुना नंद वर्मा का कहना है कि वीरवार सुबह सभी वकील चक्कर स्थित जिला कचहरी की पार्किंग में एकत्र होंगे। वहां बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन