फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission strat in INDira gandhi sports complex

इंदिरा गांधी खेल परिसर में दाखिला प्रक्रिया शुरू

Fri, 03 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Admission strat in INDira gandhi sports complex
डेढ़ साल बाद मिलेगा अभ्यास का मौका, दस सितंबर करने होंगे खिलाड़ियों को आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 15 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को दस सितंबर तक आवेदन करने होंगे। कोरोना के कारण बंद खेल परिसर में डेढ़ साल बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है।
खिलाड़ियों के लिए हर खेल में सीट की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए संबंधित कोच की सहमति से एडमिशन मिलेगी। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते फिलहाल कम संख्या में खिलाड़ियों को परिसर में प्रवेश मिल पाएगा। 15 साल से कम आयु के खिलाड़ियों को खेल परिसर में खेलने और अभ्यास के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। खेल परिसर के इंचार्ज और उपनिदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अनुराग वर्मा ने कहा कि खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए प्रवेश लेने को दस सितंबर तक आवेदन का समय दिया है। आवेदन करने वालों में किसको और कितनी संख्या में प्रवेश मिलेगा यह संबंधित कोच तय करेंगे। कोविड नियमों पर हर खिलाड़ी को अमल करना होगा। शुक्रवार को कई अभिभावकों ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में आकर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

अभिभावक चाह रहे हैं कि उनके बच्चे परिसर में आकर खेल अभ्यास करें और शारीरिक रूप से फिट रहें। परिसर में शूटिंग में सबसे अधिक खिलाड़ी बैच वाइज आकर अभ्यास कर रहे हैं। जूड्डो, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग जैसे खेलों में अभी तक पूर्व में रखी शर्त के अनुसार राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खिलाड़ी बराबर तय शेड्यूल तथा बैच के अनुसार आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed