{"_id":"5ba76c73867a557f6c068d9f","slug":"actress-karishma-sharma-eve-teasing-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईव टीजिंग का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, ट्रिप छोड़ वापस मुंबई लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईव टीजिंग का शिकार हुई ये एक्ट्रेस, ट्रिप छोड़ वापस मुंबई लौटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Sep 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा धर्मशाला घूमने आई थीं। इस दौरान ईव टीजिंग का शिकार हो गईं और वह धर्मशाला ट्रिप छोड़कर वापिस मुंबई आ गईं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने बताया कि वे अपने व्यस्त शेडयूल से समय निकालकर धर्मशाला घूमने गई थीं।
विज्ञापन
करिश्मा धर्मशाला में अपने दोस्त के साथ एक मंदिर में पहुंची। वे वहां फोटोग्राफी करने लगीं। करिश्मा ने बताया कि इस दौरान मंदिर के बाहर करीब 15-20 लोग उसे घूरने लगे। वे उनके शरीर के अंगों को बहुत ही गलत इरादे से घूर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसा होते देख करिश्मा अपने दोस्त के साथ वहां से निकल गई और फिर आगे डयूटी दे रहे पुलिस कर्मी से भी शिकायत की लेकिन पुलिस कर्मी ने उनसे हंसते हुए कहा कि मुझे तो कोई नजर नहीं आ रहा है। किसने तुम्हारे साथ छेड़छाड़ की। करिश्मा ने कहा कि पुलिस कर्मी का ऐसा व्यवहार देख उन्हें बहुत बुरा लगा। आहत होकर करिश्मा धर्मशाला का ट्रिप छोड़कर मुंबई वापस लौट आईं।
विज्ञापन