{"_id":"56f2eb504f1c1b9b65f14d26","slug":"actress-kangna-ranaut-birthday-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"केक काटकर नहीं कुछ इस तरह मनाया बालीवुड क्वीन ने जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केक काटकर नहीं कुछ इस तरह मनाया बालीवुड क्वीन ने जन्मदिन
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में बेटी कंगना का जन्मदिन मनाने पहुंचे माता-पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ की आम लड़की से लेकर बालीवुड की क्वीन बनने तक का सफर तय कर चुकी कंगना रनौत मायानगरी में रहने के बावजूद अपनी जड़ों से कटी नहीं हैं। बुधवार को कंगना ने अपना 29वां जन्मदिन पश्चिमी संस्कृति के अनुरूप केक काटकर मनाने के बजाए वैदिक मंत्रोचचार के साथ मनाया।
विज्ञापन
जन्मदिन की पूजा तथा नवग्रह पूजन के लिए विशेष तौर रनौत खानदान के कुल पुरोहित को हिमाचल के समैला से मुंबई बुलाया गया था। दस साल पहले गैंगेस्टर फिल्म से कैरियर कर शुरूआत करने तथा से क्वीन तक फिल्म तक विभिन्न दमदार भूमिकाएं निभोन वाली कंगना रनौत के पिता अमनदीप रनौत से मुंबई से फोन पर बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बावजूद उनकी लाडली जमीन से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कंगना को आज भी शहर की भाग दौड़ के बजाए ग्रामीण जीवन पद्धति अधिक आकर्षित करती है। इसलिए कंगना ने मनाली में ठेठ कुल्लवी शैली में मकान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंगना के आग्रह पर ही वे समैला से पंडित जी को मुंबई लेकर आए हैं। कंगना मनाली में बन रहे मकान की बराबर अपडेट लेती रहती हैं। लिहाजा मौसम के अनुकूल होते ही मनाली में मकान का काम नए सिरे से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन