फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actor Ranveer Singh filmed scenes for the movie Dhurandhar at Sanawar School in Solan.

Solan: अभिनेता रणवीर सिंह ने सोलन के सनावर स्कूल में फिल्माए फिल्म धुरंधर के सीन

Wed, 01 Oct 2025 02:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

यामी गौतम फिल्म का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने सनावर के शांत वातावरण का आनंद लिया। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Actor Ranveer Singh filmed scenes for the movie Dhurandhar at Sanawar School in Solan.
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लॉरेंस स्कूल सनावर परिसर में तीन दिन तक फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। यहां फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ रणवीर सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनके साथ एक सुखद शाम भी बिताई। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री यामी गौतम ने भी स्कूल परिसर का दौरा किया। यामी गौतम फिल्म का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने सनावर के शांत वातावरण का आनंद लिया। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन


शूटिंग के बारे में जानकारी साझा करते हुए स्कूल के पीआरओ आरएस चौहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग तीन दिन तक परिसर में चली। लॉरेंस स्कूल सनावर के प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह स्कूल न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जाना जाता है, बल्कि पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी वजह से यहां पर अब फिल्मों की शूटिंग की जाती है। लॉरेंस स्कूल सनावर लंबे समय से कई बॉलीवुड हस्तियों के लिए पसंदीदा संस्थान रहा है। यहां पर बृजेश साहनी, सुनील दत्त, नरगिस दत्त, प्राण, कबीर बेदी सहित कई प्रसिद्ध सितारों ने अपने बच्चों को पढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed