{"_id":"5c778618bdec224c974d1e39","slug":"action-will-be-taken-against-officers-who-delay-in-dpr","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल डीपीआर बनाने में देरी की तो नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल डीपीआर बनाने में देरी की तो नपेंगे अधिकारी
Thu, 28 Feb 2019 12:26 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विधायक प्राथमिकता योजनाओं की सड़कों और पानी से संबंधित डीपीआर बनाने में देरी की तो अधिकारी नपेंगे। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने सभी विभागों को साफ निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
राज्य योजना विभाग को भी विधायकों की इन तमाम स्कीमों की समय रहते विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने इस बारे में बाकायदा एक बैठक बुलाई।
विज्ञापन
इसमें योजना विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसमें नाबार्ड से वित्तपोषित योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें विधायकों की प्राथमिकता से संबंधित योजनाओं में देरी का मामला उठाया गया।
विज्ञापन
इसमें विधायकों की समय रहते उनके क्षेत्रों की स्कीमों से संबंधित डीपीआर नहीं बनाए जाने पर चिंता जताई गई। विशेष रूप से नाबार्ड से वित्तपोषित योजनाओं का लाभ समय पर नहीं उठाए जाने का मामला उठाया गया।
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बताया कि नाबार्ड को जैसे-जैसे स्कीमेें भेजी जा रही हैं, ये वित्तपोषित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तमाम विभागों की ओर से ये डीपीआर समय पर आगे भेजी जाएं।