{"_id":"692310c397c3a61b9a012f0c","slug":"action-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1002-636408-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कारोबारियों और निगम कर्मियों के बीच सामान छुड़ाने को लेकर हुई छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कारोबारियों और निगम कर्मियों के बीच सामान छुड़ाने को लेकर हुई छीनाझपटी
विज्ञापन
दोपहर एक बजे शेरे पंजाब से लोअर बाजार की तरफ की कार्रवाई
निगम की टीम ने चार कारोबारियों समेत दो तहबाजारियों का सामान किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में अवैध अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों व तहबाजारियों की ओर से नियमों की अवहेलना करने पर नगर निगम की टीम पूरी तरह सजग हो गई है। टीम ने रविवार को शेरे पंजाब से लोअर बाजार में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों व अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई अमल में लाई है। जब निगम की टीम कारोबारियों व तहबाजारियों का सामान जब्त कर रही थी, तो निगम के कर्मियों और कारोबारियों के बीच हल्की छीनाझपटी हुई। इस दौरान करीब चार कारोबारियों समेत दो तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया।
नगर निगम की टीम दोपहर एक बजे कार्रवाई करने निकली। शेरे पंजाब की ओर जब टीम आई तो कई तहबाजारी अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे। कई दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। हालांकि इस दौरान करीब चार कारोबारियों ने पिल्लर लाइन से बाहर आकर सामान लगाया था, जबकि कईयों ने लटकाया भी था। निगम की बार-बार चेतावनी के बाद भी इन कारोबारियों की ओर से नियमों की अवहेलना के बाद इनका सामान गाड़ी में डाला गया। निगम का तर्क है कि नियमों को दरकिनार करने वाले कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि दूसरी ओर कुछ कारोबारियों ने निगम की कार्रवाई को जायज माना और इस दौरान उन्होंने अपना सामान दुकानों के भीतर रखा।
बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम यह कार्रवाई अमल में लाता है ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की परेशानी पेश न आए। उधर, नगर निगम के सह आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के तहत निगम टीम काम कर रही है। नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।