Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: सड़क पर सामान बेच रहे 15 दुकानदारों का सामान जब्त, हंगामा

Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
लोअर बाजार में दोपहर 12:00 बजे अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची थी नगर निगम टीम
विज्ञापन

कारोबारियों ने दी बाजार बंद की चेतावनी, व्यापार मंडल ने भी उठाए सवाल, आज मेयर-आयुक्त से मिलेंगेअमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम टीम ने 15 दुकानदारों और तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कुछ कारोबारियों ने हंगामा भी कर दिया। साथ ही बाजार बंद की चेतावनी दे डाली।
इन कारोबारियों का कहना था कि नगर निगम एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। तहबाजारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि टैक्स देने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया जा रहा है। नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कारोबारियों ने तुरंत ही इसकी शिकायत शिमला व्यापार मंडल से भी की। इसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत मंगा समेत अन्य पदाधिकारी बाजार में पहुंचे और कारोबारियों से बात की। फैसला लिया कि सोमवार को नगर निगम महापौर या आयुक्त से इस बारे में मिलेंगे। इससे पहले दोपहर करीब 12:00 बजे निगम की संपदा शाखा की टीम लोअर बाजार के औचक निरीक्षण पर निकली थी। संडे मार्केट के चलते सुबह से ही बाजार में कई तहबाजारियों ने सड़क पर सामान सजा रखा था। निगम टीम ने एक-एक कर इनका सामान जब्त कर गाड़ी में डाल दिया। कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। इस पर दुकानदार भड़क गए और दुकानों से बाहर आ गए। इन्होंने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए। काफी देर तक दुकानदार निगम की टीम से उलझते रहे। शाम करीब 4:30 बजे निगम की टीम फिर बाजार पहुंची और कुछ तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


नो वेडिंग जोन घोषित कर भूल गया निगम
कारोबारियों ने कहा कि निगम ने खुद ही लोअर बाजार को नो वेडिंग जोन घोषित किया है। यानि इस क्षेत्र में कोई तहबाजारी सामान नहीं बेच सकता, लेकिन हालत यह है कि रविवार को इस बाजार में दुकानदारों से ज्यादा तहबाजारी होते हैं। निगम इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। हालांकि निगम टीम का कहना है कि पंजीकृत तहबाजारियों के अलावा बाजार में जो भी अवैध तहबाजारी मिलते हैं, उन सभी का सामान जब्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन को देना होगा जवाब : अध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि नगर निगम एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। यह गलत है। निगम तहबाजारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करता। ये दुकानों के आगे बेड लगाकर सामान बेच सकते हैं, लेकिन दुकानदार के ओवरहैंगिंग पर भी चालान काटते हैं। सिर्फ दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है। यदि कार्रवाई करनी ही है तो नियमानुसार हो। नो वेडिंग जोन में तहबाजारियों के सामान बेचने पर पाबंदी लगे। सोमवार को आयुक्त से मिलेंगे। पूछा जाएगा कि आखिर दुकानदारों का क्या कसूर है। निगम पहले तहबाजारियों को बाजार से हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed