फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: शहर में 35 दुकानदारों का सामान जब्त, कारोबारी भड़के, निगम टीम को घेरा

Fri, 19 Apr 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
अतिक्रमण पर शुक्रवार सुबह निगम की बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

शिमला व्यापार मंडल ने कार्रवाई पर जताई आपत्ति, आयुक्त के पास पहुंचे, बाजार बंद की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में सड़कों पर दुकानें सजाने और तिरपाल लगाने वाले कारोबारियों पर शुक्रवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम टीम ने 35 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि, कार्रवाई से भड़के कारोबारियों ने दोपहर बाद निगम टीम का सब्जी मंडी में घेराव कर दिया और नारेबाजी की।
इससे पहले सुबह 9:40 बजे नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त और अधिशासी अभियंता की अगुवाई में निगम की टीम दलबल के साथ लोअर बाजार पहुंची और सड़क पर अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों और तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया। इस दौरान सब्जी मंडी से भी सड़कों पर रखे फल-सब्जियां को जब्त किया गया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने दुकानों के बाहर लगाए तिरपाल भी हटवा दिए। निगम टीम 35 दुकानदारों का सामान जब्त कर दफ्तर लौट गई। हालांकि, इसके बाद कई कारोबारियों और तहबाजारियों ने फिर से सड़क पर सामान रख दिया। आयुक्त के निर्देश पर दोपहर 2:45 बजे निगम की टीम तहबाजारी निरीक्षक विकास शर्मा की अगुवाई में फिर बाजार पहुंची और सामान हटाना शुरू कर दिया। जैसे ही सब्जी मंडी पहुंचे तो यहां कारोबारियों ने विरोध करते हुए टीम का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचा व्यापार मंडल, जताई आपत्ति
सब्जी मंडी में कारोबारियों ने निगम टीम का घेराव करते हुए कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। निगम की टीम ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत ही अतिक्रमण पर कार्रवाई हो रही है। कई बार बाजार में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी फंस चुकी है। कारोबारी बोले कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सब्जियां बाहर रखना जरूरी है। ऐसा नहीं करेंगे तो लोग सब्जियां कैसे खरीदेंगे। नारेबाजी करते हुए कारोबारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दे डाली। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बोले कि एक ओर निगम खुद तहबाजारियों को पहचान पत्र देकर सड़कों पर बिठा रहा है तो दूसरी ओर थोड़ा सा सामान रखने पर भी कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहा है। पूछा कि क्या तहबाजारी सड़क पर बिठाने से एंबुलेंस नहीं रुकेगी। करीब आधे घंटे तक कारोबारियों ने निगम टीम को घेरे रखा। यहां से सामान जब्त नहीं करने दिया। इसके बाद कारोबारी व्यापार मंडल की अगुवाई में आयुक्त कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed