{"_id":"696cdb949e11f42d2c029a72","slug":"action-by-nagar-nigam-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1002-664830-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम के इंस्पेक्टर का तहबाजारी ने पकड़ा गला, गरमाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम के इंस्पेक्टर का तहबाजारी ने पकड़ा गला, गरमाया मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और होमगार्ड के जवानों के बीच-बचाव करने के बाद शांत हुआ मामला
दुकान में सामान छिपाने के दौरान पकड़ा तहबाजारी, 14 तहबाजारियों का सामान जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम के साथ तहबाजारियों ने खूब हंगामा किया। गुस्साए तहबाजारी ने निगम के तहबाजारी इंस्पेक्टर का गला तक पकड़ लिया। लोअर बाजार में रविवार दोपहर बाद हुई इस कार्रवाई के बाद मामला यहां पर काफी देर तक गरमाया रहा। इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
नगर निगम की संपदा शाखा के तहबाजारी निरीक्षक रमेश ठाकुर और श्याम की अगुवाई में टीम कार्रवाई के लिए सीटीओ से निकली। कार्रवाई की जैसे ही तहबाजारियों को भनक लगी तो वे अपना सामान लेकर भागने लगे। कुछ तहबाजारी मिडल बाजार की गलियों में भाग गए, तो कुछ ने दुकानों के भीतर अपना सामान छिपाना शुरू कर दिया। इसी बीच जब टीम लोअर बाजार पहुंची। संपदा शाखा के तहबाजारी निरीक्षक रमेश ठाकुर की नजर सामान को दुकान में छिपाते तहबाजारी पर पड़ी तो उन्होंने तहबाजारी को ऐसा करने से रोक दिया और पीछे हटने को कहा। आधा सामान दुकान के बाहर था। जब पूछताछ की तो तहबाजारी ने कहा कि यह सामान उसका नहीं है। ऐसे में सामान को टीम जब गाड़ी में भरने लगी तो तहबाजारी आपा खो बैठा और नगर निगम के इंस्पेक्टर के साथ छीनाझपटी करने लग पड़ा। इस दौरान तहबाजारी ने इंस्पेक्टर के गले में हाथ डाल दिया। जैसे ही यह घटना घटी तो मामला काफी गरमा गया और पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह तहबाजारी को किनारे किया। हालांकि तहबाजारी यहीं नहीं माना और टीम को आंखें दिखाता रहा। इसके बाद निगम की टीम ने तहबाजारी का सामान जब्त कर लिया। दूसरी ओर टीम के जाने के बाद फिर से बाजार के वही हालात बन गए। नगर निगम का कहना है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए इसके लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इनसेट
नवंबर 2025 में निगम के कर्मचारी के साथ मालरोड पर हुई थी मारपीट
नगर निगम की टीम के साथ मारपीट के मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले साल 11 नवंबर को नगर निगम की टीम जब मालरोड पर कार्रवाई करने गई तो कारोबारियों ने मजदूर के साथ मारपीट की थी। हालांकि नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री स्वयं टीम के साथ आए थे, कुछ हद तक मामले में सुधार आया, लेकिन अब फिर से वही स्थिति बन गई है। संडे मार्केट में शिमला के लोअर बाजार में यह स्थिति अकसर देखने को मिलती है। यहां पर दुकानों के बाहर अवैध रूप से बैठे तहबाजारी सड़कों को घेरा रखते हैं और इस वजह से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर कोई घटना घटती है तो आपात स्थिति में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
नगर निगम कर्मचारियों के साथ तहबाजारियों की बदतमीजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला