{"_id":"57d643b94f1c1b912cd4727e","slug":"acting-chief-information-commissioner-file-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सीआईसी की नियुक्ति नहीं, कार्यवाहक की फाइल गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सीआईसी की नियुक्ति नहीं, कार्यवाहक की फाइल गायब
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग में साढ़े पांच महीने से नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) की नियुक्ति ही नहीं हो पाई है जबकि कार्यवाहक सीआईसी की फाइल गायब हो गई है। बिना मुख्य सूचना आयुक्त 400 से ज्यादा अपीलें राज्य सूचना आयोग में फंसी पड़ी हैं। सुनवाई और अन्य कामकाज ठप है।
विज्ञापन
आरटीआई एक्ट के मुताबिक मौजूदा सूचना आयुक्त इन पर अकेले फैसला करने को अधिकृत नहीं हैं। उधर, नए मुख्य सूचना आयुक्त को तय करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल बैठक के लिए इकट्ठे नहीं हो पाए हैं। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन के 24 मार्च 2016 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त हो चुके पी. मित्रा के मुख्य सचिव रहते राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश को कार्यवाहक सीआईसी बनाने की एक फाइल भी प्रशासनिक सुधार विभाग में बनी। चूंकि, केडी बातिश पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में नियुक्त हुए थे और वे कभी पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के करीबियों में गिने जाते थे तो उन्हें ये कार्यभार देने पर सहमति ही नहीं बनी।
विज्ञापन
उल्टा, इस बारे में चली फाइल ही दबकर रह गई। आज इस फाइल का कोई अता-पता नहीं है। बाद में इस पद को विज्ञापित किया गया। कुल 146 आवेदन पहुंचे। इन आवेदनों की स्क्रूटिनी चली हुई है। मुख्य सूचना आयुक्त कौन होगा इस पर अंतिम फैसला सीएम वीरभद्र
सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल एवं कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स की त्रिसदस्यीय कमेटी को करना है। इस कमेटी को बने हुए भी काफी समय हो गया है, लेकिन बैठक की तिथि तिथि तय नहीं है।
‘वर्किगिं सीआईसी का कुछ नहीं होता है। जल्द ही बैठक तय होगी और इसमें नए मुख्य सूचना आयुक्त पर फैसला हो जाएगा।’ -पूर्णिमा चौहान, सचिव, प्रशासनिक सुधार, हिमाचल सरकार
‘कार्यवाहक सीआईसी की कोई फाइल मेरे पास नहीं आई थी। बाकी स्क्रूटिनी चल रही है। जल्दी ही बैठक की तिथि तय कर लेंगे।’- वीसी फारका, मुख्य सचिव, हिमाचल सरकार