{"_id":"8b04c5756faa6179ad32995efe21f252","slug":"ackland-school-wins-30-medal-in-sketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑकलैंड हाउस स्कूल के स्केटरों ने जीते 30 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑकलैंड हाउस स्कूल के स्केटरों ने जीते 30 मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Sep 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोलर स्केटिंग ओपन प्रतियोगिता में पंजाब के स्केटरों ने सर्वाधिक 43 मेडल जीतकर अपने प्रदेश को पहला पुरस्कार दिलाया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के स्केटर 33 मेडल पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसमें अकेले ऑकलैंड हाउस के तीस स्केटरों ने अपने-अपने मुकाबलों में मेडल जीतकर प्रदेश को दूसरा स्थान दिलवाया। हरियाणा 28 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
खराब मौसम के कारण रविवार को चैंपियनशिप के मुकाबले रिज मैदान के बजाय लक्कड़ बाजार स्थित रोलर स्केटिंग रिंक में हुए।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाब रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।