फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   achievement survey for 9th class students in himachal.

नौवीं के 60 हजार विद्यार्थियों का परखा जाएगा ज्ञान

Tue, 10 Nov 2015 11:44 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
achievement survey for 9th class students in himachal.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 60 हजार छात्र-छात्राओं का 21 नवंबर को ज्ञान परखा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय और सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा नौवीं के स्कूली बच्चों पर अचीवमेंट सर्वे किया जाएगा। इसके तहत अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय की विशेष परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार मजबूत करने के लिए हर विषय से 50-50 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के चार जवाब दिए जाएंगे। बच्चों को सही जवाब को चुनना होगा। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी जिला उपनिदेशकों को सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

हर विषय से पूछे जाएंगे 50-50 सवाल

achievement survey for 9th class students in himachal.

21 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नौवीं कक्षा के बच्चों को सुबह साढ़े दस बजे स्कूल में पहुंचना होगा। 11 बजे अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र दिया जाएगा। परीक्षा एक घंटे की होगी। 12:00 से 12:20 बजे तक ब्रेक होगी। 12:20 बजे से विज्ञान की परीक्षा शुरू होगी। 1:20 से 1:40 बजे तक ब्र्रेक होगी। 1:40 बजे गणित का पेपर बंटेगा।

हर विषय से 50-50 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर नौवीं कक्षा के बच्चों के ज्ञान के स्तर को जांचा जाएगा। किस विषय में बच्चे कमजोर हैं, इसका खुलासा भी सर्वे से हो जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे सवाल पूछे जाते हैं, इसका अंदाजा भी नौवीं के छात्रों को लग सकेगा। ए, बी और सी तीन सीरीज में प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed