{"_id":"61af8c6c734b796bf862c3ea","slug":"achievement-rahul-thakur-of-shimla-won-silver-in-body-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बॉडी बिल्डिंग में शिमला के राहुल ठाकुर ने जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बॉडी बिल्डिंग में शिमला के राहुल ठाकुर ने जीता सिल्वर
Tue, 07 Dec 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:02 PM IST
सार
राहुल देश की नामी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शेरू क्लास्कि और एम्योच्योर ओलंपिया में भी भाग लेना चाहते हैं। 30 वर्षीय राहुल ने आईटी कंपनी में काम करने से लेकर बॉडी बिल्डर बनने की कहानी को साझा करते हुए बताया कि वे पुणे में आईटी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
राहुल ठाकुर ने जीता सिल्वर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के परिमहल के राहुल ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मसल्स मेनिया में सिल्वर मेडल जीता है। राहुल ठाकुर इससे पूर्व मंडी में हुई मिस्टर हिमाचल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता रहे। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने दिल्ली में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन की ओर से चार और पांच दिसंबर को करवाई राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लिया। राहुल देश की नामी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शेरू क्लास्कि और एम्योच्योर ओलंपिया में भी भाग लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
30 वर्षीय राहुल ने आईटी कंपनी में काम करने से लेकर बॉडी बिल्डर बनने की कहानी को साझा करते हुए बताया कि वे पुणे में आईटी कंपनी में काम करते हैं। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में शिमला आए। वर्क फ्रॉम होम शुरू किया। उनके पास समय था। इस समय को सही से उपयोग करने के लिए उन्होंने अपने इस जुनून पर मेहनत करना शुरू की। शिमला के एमएलसी फिटनेस सेंटर में वर्क आउट करना शुरू किया। मंडी में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद वे दिल्ली में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए।
विज्ञापन