{"_id":"696cf8b9e9450d49cd0cfbad","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1008-665048-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बस अड़्डे के समीप आर्मी फायर सर्विस के चालक से पकड़ा 10.660 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बस अड़्डे के समीप आर्मी फायर सर्विस के चालक से पकड़ा 10.660 ग्राम चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल की टीम ने की कार्रवाई, आरट्रेक के समीप सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से बरामद हुआ नशा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुराना बस अड्डे के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को 10.660 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान तुषार चंद्र निवासी वीपीओ टिक्करी मिन्हासा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आर्मी फायर सर्विस में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह स्थायी कर्मचारी है या फिर अनुबंध या आउटसोर्स के आधार पर सेवाएं दे रहा था। मामला शनिवार देर रात का है, जब एसआईयू की टीम को सूचना मिली कि पुराना बस अड्डे के समीप सेना क्षेत्र में निजी स्कूल के पास एक व्यक्ति गाड़ी में मौजूद है और उसके पास बड़ी मात्रा में नशा है। इसी आधार पर एएसआई सुशील की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी मिली। पिछली सीट पर एक युवक बैठा था। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 10.660 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। 10 रुपये का अधजला नोट भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामला सदर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। सदर पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था।
बाक्स
जुब्बल में चिट्टे के साथ दो युवक काबू
जुब्बल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस ने 0.35 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों विक्रांत और दिग्विजय के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
कोट्स
एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आर्मी फायर सर्विस के चालक को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।