{"_id":"6b097460f32cdf839a00f12f","slug":"accused-acquitted-in-opium-and-narcotic-pills-smuggling-case-shimla-news-c-19-sml1002-826134-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अफीम और नशीली गोलियों का तस्करी के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अफीम और नशीली गोलियों का तस्करी के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने अफीम, चरस और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले में जिला सोलन निवासी चमन लाल को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
अभियोजन पक्ष अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।अभियोजन पक्ष के अनुसार 13 मार्च 2024 को दोपहर करीब 2:15 बजे स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त के दौरान एमएलए क्रॉसिंग पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालूगंज रोड पर एक कार में सवार चमन लाल नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली। इस दौरान डैशबोर्ड से एक कैरी बैग बरामद हुआ जिसमें 40.97 ग्राम अफीम, 20.98 ग्राम चरस और 456 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं थीं। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 19 गवाह पेश किए।
मामले का एकमात्र स्वतंत्र गवाह अपने बयान से मुकर गया और उसने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन नहीं किया। इसके अलावा अदालत ने जब्त किए सामान से संबंधित दस्तावेजों में समय को लेकर विरोधाभास पाया। बरामदगी मेमो में समय दोपहर 3:30 बजे दर्ज था जबकि एनसीबी फॉर्म में 4:30 बजे लिखा था। अदालत में पेश किए पुलिंदे पर एल मुहर के तीन निशान पाए गए, जिनका उल्लेख जब्ती मेमो या फोरेंसिक रिपोर्ट में नहीं था। इन विसंगतियों और साक्ष्यों की कड़ी में आई कमियों को देखते हुए अदालत ने अभियोजन पक्ष के मामले को संदेह से परे प्रमाणित नहीं माना और आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन
संवाद