किन्नौर में हादसा: लेबर कैंप में भड़की आग, एक व्यक्ति की मौत
आकपा में ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग भड़क गई। इस दौरान शेड में रह रहा एक व्यक्ति पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 68 आरसीसी ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार को अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्थायी रूप से लगाए गए तीन शिविर भी जल कर राख हो गए हैं। पुलिस थाना मूरंग के तहत आने वाले आकपा क्षेत्र में यह अग्निकांड परी दोपहर हुआ। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। फौरी जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक आकपा में ग्रेफ के श्रम शिविर में बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक आग भड़क गई। इस दौरान शेड में रह रहा एक व्यक्ति पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद भड़की आग पर काबू पाया।
घटना में शिविर में तीन अस्थाई शेड जलकर राख हो गए हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान छोटू किस्कू (45), पुत्र मंगल किस्कू, गांव रंगनाथपुर, तहसील पुडिया, जिला घोड्डा, झारखंड के रूप में हुई है। इस बीच, सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। शेड जलने पर मनोज और लाल देव को 5-5 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। मामले की पुष्टि करते एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी रारंग भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। उधर, एडीएम पूह अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना में मृतक के परिजनों और अन्य प्रभावितों को फौरी राहत राशि जारी की गई है।