{"_id":"61f935c24dc0167f062d41ae","slug":"accident-car-fell-into-ditch-in-mandi-thunag-mother-killed-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: मंडी के थुनाग में कार खाई में गिरी, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: मंडी के थुनाग में कार खाई में गिरी, मां की मौत, बेटा घायल
Tue, 01 Feb 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:00 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 82- 5243 पर सवार होकर मां बेटा दोनों कटवाण्डी से थुनाग की तरफ निकले। इस दौरान करीब चार बजे बगस्याड से आगे कांढ़ी मोड़ पर जब कार पहुंची तो अचानक कार पहले पोल से टकराई और जिसके बाद कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बगस्याड- थुनाग सड़क मार्ग पर कांढ़ी मोड़ पर जंजैहली की तरफ जा रही एक कार के खाई में गिर जान से मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। घायल युवक को सीएचसी बगस्याड उपचार कर लिए भर्ती किया गया है। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय मोरू देवी पत्नी शिव दास निवासी कटवाण्डी के रूप में की गई है जबकि घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र शिव दास निवासी कटवाण्डी के रूप में की गई है। एसएचओ जंजैहली संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मां बेटा दोनों अपने मायके और ननिहाल शुमली जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 82- 5243 पर सवार होकर मां बेटा दोनों कटवाण्डी से थुनाग की तरफ निकले। इस दौरान करीब चार बजे बगस्याड से आगे कांढ़ी मोड़ पर जब कार पहुंची तो अचानक कार पहले पोल से टकराई और जिसके बाद कार खाई में जा गिरी। खाई में कार गिरने से महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि महिला का बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया है। हादसे का पता चलते ही थुनाग बगस्याड से लोग बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने मृतक मां के शव को और घायल बेटे को सड़क मार्ग पहुंचाया। जहां से घायल युवक को बगस्याड सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया।
विज्ञापन