दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के कोलका गांव के नजदीक एक ट्राला जीप और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार डोहक निवासी विरेंद्र कुमार देर शाम अपने पिता के साथ बाइक पर रायपुर मैदान से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोलका के पास सामने से आ रही एक ट्राला जीप से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में विरेंद्र और उनके पिता हरी किशन बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही विरेंद्र कुमार की मौत हो गई।
वहीं, उनके पिता पीजीआई में उपचाराधीन हैं। मृतक पंजाब के लुधियाना में निजी क्षेत्र में काम करता था। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ट्राला गहरी खाई में लुढ़का, एक की मौत
हमीरपुर जिला के पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत गुवर में देर रात एक ट्राला (सामान ढोने वाली जीप) गहरी खाई में लुढ़क गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला नंबर एचपी-67 3593 को लेकर चालक अनिल कुमार गुवर से कक्कड़ की तरफ जा रहा था। ट्राला में राकेश कुमार व सुरेश कुमार भी सवार थे।
जैसे ही ट्राला लेकर अनिल कुमार गुवर के पास एक मोड़ पर पहुंचा तो ट्राला अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा लुढ़का। हादसे में सुरेश कुमार निवासी बजरोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अनिल व राकेश कुमार गंभीर घायल हा गए हैं।
हादसे की सूचना लोगों को रविवार की सुबह के समय लगी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घायलों को और उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।