फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at kangra, bolero hits a truck, one died.

खड़े ट्राले से टकराई बोलेरो, एक की मौत 4 घायल

Mon, 02 Nov 2015 10:59 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
accident at kangra, bolero hits a truck, one died.

हिमाचल में कांगड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क पर गलत दिशा में खड़े ट्राले से एक बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। यह हादसा थाना इंदौरा के अंतर्गत सोमवार तड़के डमटाल में हुआ। यहां ट्राले से बोलेरो जीप की टक्कर से गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्राले का ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के भरतपुर जिला निवासी अशोक बंसल परिवार के साथ सोमवार सुबह करीब 4 बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वैष्णो माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो गलत दिशा में खड़े एक ट्राले से टकरा गई।

विज्ञापन

एक की मौके पर ही मौत

accident at kangra, bolero hits a truck, one died.

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार अशोक बंसल (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अशोक बंसल की पत्नी हेमलता, बेटा आयुष व काजल, संगम निवासी सी 18 जवाहर नगर तहसील व जिला भरतपुर (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे की सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बोलेरो में सवार घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed