फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP protests against fee hike

Shimla News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP protests against fee hike
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला परिसर में मंगलवार को एबीवीपी इकाई ने फीस वृद्धि और पीजीटी पदों पर अस्थायी भर्ती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी इकाई सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में की गई फीस वृद्धि से आम छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है और उच्च शिक्षा उनकी पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा का बाजारीकरण लगातार बढ़ रहा है, जो छात्र हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर युवाओं को रोजगार देने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर पीजीटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अस्थायी भर्तियां कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई फीस को वापस नहीं लिया और अस्थायी भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article