फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: ABVP Protest Against Jairam Govt in Solan Degree College Himachal Pradesh

छात्र संघ चुनाव पर उबला कॉलेज, एबीवीपी ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 06 Sep 2019 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: ABVP Protest Against Jairam Govt in Solan Degree College Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

डिग्री कॉलेज सोलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांगों को लेकर भड़क गई है। इकाई ने प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इकाई कॉलेज प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से काफी समय से एससीए चुनाव की बहाली की तिथि घोषित करने की मांग कर रही है जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसे लेकर शुक्रवार को एबीवीपी ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज परिसर में काफी हंगामा हुआ। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए छात्रों ने प्रदेश सरकार का पुतला बनाकर उसे आग लगा दी और कॉलेज में शंख भी बजाया। छात्रों का कहना है कि चुनाव बहाली की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा। एबीवीपी एससीए चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहा। इस दौरान अन्य संगठनों के छात्रों में मतभेद हो गया जिससे माहौल गर्मा हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

Shimla News: ABVP Protest Against Jairam Govt in Solan Degree College Himachal Pradesh

मौके पर प्रशासन सहित पुलिस की टीम भी पहुंची। तहसीलदार सोलन गुरमीत सिंह नेगी, डीएसपी रमेश कुमार, एसएचओ धर्मसेन नेगी सहित अन्य पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत किया। इस दौरान करीब तीन घंटे के बाद कॉलेज के अंदर विद्यार्थियों का प्रवेश हो सका।

सोलन कॉलेज एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शुभम राठौर ने कहा कि एबीवीपी आंदोलन करता रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल करने के लिए उन्होंने तहसीलदार के जरिये एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उनकी मांगों को लिखा है। उधर, तहसीलदार गुरमीत नेगी ने कहा कि छात्रों की मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन

Shimla News: ABVP Protest Against Jairam Govt in Solan Degree College Himachal Pradesh

अमर उजाला लाइव....डिग्री कॉलेज सोलन में एबीवीपी के कार्यकर्ता सुबह करीब 08:20 पर ही कॉलेज द्वार पर पहुंच गए थे। हालांकि इस दौरान अन्य विद्यार्थियों का प्रवेश कॉलेज में नहीं हुआ था। जैसे ही विद्यार्थी कॉलेज में पहुंचने लगे, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर गेट पर ताला जड़ दिया। धीरे-धीरे कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ने लगी। वहीं मांगों को लेकर तेश में आए हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला मुख्य द्वार के समीप जला दिया। इस दौरान मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था।

करीब 15 मिनट बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचने लगे लेकिन तब तक पुतला पूरी तरह से जल गया था। वहीं करीब 11 बजे कॉलेज गेट पर ताला लगाने को लेकर एनएसयूआई भी भड़क उठी जिससे मामला बहुत गर्म हो गया था। इसके बाद पुलिस जवानों की अतिरिक्त टीम को मौके पर बुलाया गया। इसमें डीएसपी, एसएचओ सहित अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे लेकिन एबीवीपी ने विद्यार्थियों के लिए प्रवेश द्वार नहीं खोला। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई जिसके बाद तहसीलदार गुरमीत नेगी मौके पर पहुंचे। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। विद्यार्थियों ने करीब 12 बजे कॉलेज में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed