फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP expressed concern over assault on driver

Shimla News: चालक से मारपीट पर अभाविप ने जताई चिंता

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP expressed concern over assault on driver
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश इकाई ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही मारपीट और हिंसक घटनाओं से आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस चालक के साथ शिमला में हुई मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे पहले कुल्लू में भी पर्यटकों के तलवारें लहराने की घटना सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रदेश में कानून का भय कम हो रहा है। अभाविप ने सरकार से कानून व्यवस्था मजबूत करने और प्रदेश की शांतिपूर्ण छवि बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article