फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Abhishek Manu Singhvi as Congress candidate from Himachal Pradesh for Rajya Sabha.

Himachal News: हिमाचल से राज्यसभा जाएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी

Wed, 14 Feb 2024 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 07:08 PM IST
सार

 कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार सुबह सिंघवी को चौथी बार राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाने का एलान किया। 

विज्ञापन
Abhishek Manu Singhvi as Congress candidate from Himachal Pradesh for Rajya Sabha.
विधानसभा में सीएम सुक्खू से मिले अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार सुबह सिंघवी को चौथी बार राज्यसभा भेजने के लिए हिमाचल से प्रत्याशी बनाने का एलान किया। सिंघवी वीरवार को दोपहर करीब एक बजे विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के बाद अब गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे। भाजपा ने नड्डा को गुजरात से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। नड्डा का हिमाचल से बतौर राज्यसभा सांसद छह साल का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इनकी जगह अब कांग्रेस से सिंघवी प्रदेश से राज्यसभा में जाएंगे। नामांकन के लिए सिंघवी बुधवार दोपहर शिमला पहुंचे। उन्होंने विधानसभा परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। सुक्खू ने सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा में भेजने के लिए हाईकमान की ओर से लिए फैसले का स्वागत किया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को गुजरात से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई भी दी। उधर, सिंघवी बुधवार शाम शिमला में पार्टी के विधायकों से मिले। पीटरहाॅफ में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने उनका विधायकों और मंत्रियों से परिचय करवाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। नामांकन के लिए प्रस्तावकों के नाम भी तय किए गए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तीन बार के राज्यसभा सांसद हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। 2006 से 2012 और 2012 से 2018 तक राजस्थान से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। सिंघवी देश के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में से एक हैं। उनका जन्म 24 फरवरी 1959 को हुआ। पिता लक्ष्मी मल्ल सिंघवी जैन इतिहास और संस्कृति के विद्वान थे। वह एक प्रसिद्ध वकील और ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त रहे। वह राज्यसभा में (1998-2004) के लिए चुने गए। माता का नाम कमला सिंघवी हैं। सिंघवी 37 साल की उम्र में 1997 में भारत के सबसे कम उम्र के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बने और 1998 तक इस पद पर रहे। वह 2001 से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अप्रैल 2006 को राज्यसभा के लिए चुने गए। अगस्त 2006 से मई 2009 और अगस्त 2009 से जुलाई 2011 तक कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय समिति के सदस्य भी रहे।
विज्ञापन


सिंघवी का नामांकन करवाने शिमला पहुंचे बघेल और शुक्ल
अभिषेक मनु सिंघवी का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे। पार्टी हाईकमान ने दोनों को हिमाचल में नामांकन के दौरान मौजूद रहने को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने की समन्वयकों की नियुक्तियां, कांगड़ा-चंबा की जिम्मेदारी चिरिल चंद्र को
उधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग हिमाचल के प्रभारी सादिक खान ने बुधवार को धर्मशाला में लोकसभा चुनावों से पहले चार संसदीय क्षेत्रों के समन्वयकों के साथ जिला समन्वयकों की नियुक्तियां कीं। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से चिरिल चंद्र को समन्वयक बनाया गया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से नसीब दीन, मंडी से सुलेमान अंसारी और शिमला क्षेत्र से मुस्ताक अहमद को समन्वयक बनाया गया। इसके अलावा जिला समन्वयकों में कांगड़ा से इमर खताब, चंबा से खलीद मिर्जा, हमीरपुर से सलम दीन, बिलासपुर से अली महोम्मद, ऊना से शकील मोहम्मद, मंडी से लियाकत अली, शिमला से मोहम्मद अशरफ और सिरमौर जिला से मंजूर मलिक को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सादिक खान ने कहा कि सभी जिला समन्वयकों को ब्लॉक स्तर पर 15 दिनों में समन्वयक नियुक्त करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों को अवगत करवाएंगे और कांग्रेस के अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed