{"_id":"59e6f4d04f1c1ba7678b66d3","slug":"aashray-sharma-hits-out-at-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय का सीएम पर हमला, कहा- दादा के एहसानों को भूल गए वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय का सीएम पर हमला, कहा- दादा के एहसानों को भूल गए वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। आश्रय शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पुत्रमोह में कांग्रेस पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पंडित सुखराम को यह कहकर सीएम बनाने से इंकार किया था कि वीरभद्र सिंह को इसके लिए चुना जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनके दादा पंडित सुखराम ने वीरभद्र सिंह को अपनी गाड़ी में घुमाकर नई पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन
उन एहसानों को भुलाकर वीरभद्र सिंह पंडित सुखराम और उनके ही परिवार का अपमान करने में लगे रहे। राहुल गांधी की रैली से भी पंडित सुखराम को दूर रखने को कहा गया।
विज्ञापन
इस प्रकार के अपमान से आहत होकर ही पंडित सुखराम और उनके परिवार ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। आश्रय शर्मा ने कहा कि उनके परिवार को भाजपा में पूरा मान-सम्मान मिला।
वे कांग्रेस से आहत होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का दामन थामा है तो उसके लिए पूरे तन-मन से काम करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को विश्वास दिलाया कि जो मान-सम्मान उन्हें पहले मिलता था, वही मान-सम्मान उन्हें आगे भी मिलता रहेगा।