फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aarti of Junga will play in the national football tournament.

Shimla News: जुन्गा की आरती खेलेगी फुटबाल का नेशनल

Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Junga will play in the national football tournament.
जुन्गा (शिमला)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की 12वीं कक्षा की छात्रा कुमारी आरती का अंडर-19 राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। आरती हिमाचल की तरफ से मणिपुर के इंफाल में 23 से 28 जनवरी तक होने वाली प्रतियोगिता में खेलेंगी। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता सुमन चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इंफाल जाने से पहले आरती ने सोलन के धर्मपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में हिस्सा लिया है। आरती ने बीते वर्ष शिमला के सुन्नी में जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने आरती को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article