{"_id":"6aabfd23bedb3eab5b098835","slug":"kangra-body-of-class-12-student-found-hanging-in-room-mother-was-cooking-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, खाना बना रही थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, खाना बना रही थी मां
Thu, 17 Sep 2026 08:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:16 PM IST
सार
कांगड़ा शहर से सटे एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं कक्षा का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय छात्र की मां खाना बना रही थी।
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर से सटे एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं कक्षा का छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय छात्र की मां खाना बना रही थी। बेटा कमरे में गया और भीतर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मां और उसके दूसरे बेटे ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने किसी व्यक्ति पर संदेह जताने से इन्कार किया है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन