फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Serving teachers to be appointed to vacant science stream posts in CBSE schools; counseling to be he

हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में विज्ञान संकाय के रिक्त पदों पर नियुक्त होंगे सेवारत शिक्षक, इस दिन होगी काउंसलिंग

Thu, 17 Sep 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

 प्रदेश में बीते कई माह से सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां होने का इंतजार कर रहे विज्ञान विषय के सेवारत शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal: Serving teachers to be appointed to vacant science stream posts in CBSE schools; counseling to be he
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते कई माह से सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां होने का इंतजार कर रहे विज्ञान विषय के सेवारत शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के रिक्त पद भरने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय 24 सितंबर से काउंसलिंग करेगा। जिन स्कूलों में विज्ञान संकाय के शिक्षक नहीं हैं, वहां पर परीक्षा देकर मेरिट में शामिल हुए सेवारत शिक्षक सेवाएं देंगे। अन्य विषयों के सेवारत शिक्षकों को सीबीएसई स्कूलों में नियुक्तियां देने का अभी फैसला नहीं हुआ है।

विज्ञापन

निदेशालय की ओर से तैयार प्रक्रिया के तहत विज्ञान संकाय के रिक्त पदों के लिए पात्र और मेरिट में शामिल सेवारत शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। चयन परीक्षा और स्क्रीनिंग प्रक्रिया में मेरिट में आए शिक्षकों को रिक्त पदों वाले स्कूलों के विकल्प दिए जाएंगे। जो शिक्षक मेरिट में आगे होंगे, उनके पास स्कूलों के अधिक विकल्प रहेंगे। प्रदेश में विभिन्न विषयों के 5623 शिक्षक लंबे समय से पसंदीदा सीबीएसई स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। मार्च से नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इन-सर्विस शिक्षकों की काउंसलिंग रुकी हुई है। शुक्रवार को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed