{"_id":"08478b382017e9fed9a10a2cce91e628","slug":"aap-road-show-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री गुल पनाग के पिता ने ऊना में निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री गुल पनाग के पिता ने ऊना में निकाला रोड शो
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री गुल पनाग के पिता लेफ्टि.ज. एचएस पनाग शनिवार को ऊना पहुंचे। यह उन्होंने खुली जीप में सवार होकर आम आदमी पार्टी का प्रचार किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आम लोगों को आम आदमी पार्टी के ठप्पे वाली टोपियां भी बांटी। बस अड्डे के समीप से एसएस पनाग खुली जीप में सवार होकर गुजरे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक सुदृढ़ राष्ट्रीय पार्टी होगी और आगामी लोकसभा में पार्टी का अहम रोल होगा।
इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में दिल्ली के एमएलए सुरेंद्र सिंह, रोहन, दिनेश शर्मा, अजय, रमेश कुमार, सौरव, राजन राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन