{"_id":"56e0ec804f1c1b91778b4569","slug":"aap-leader-rajan-sushant-arrest-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहे आप संयोजक डॉ. राजन सुशांत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर रहे आप संयोजक डॉ. राजन सुशांत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
आप नेता डॉ. राजन सुशांत को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रिज मैदान पर धारा-144 का उल्लंघन करने और सरकार विरोधी लगाने पर पूर्व सांसद तथा आप पार्टी के संयोजक डॉ. राजन सुशांत सहित उनके समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा कायम किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए आप पार्टी को सीटीओ चौक के लिए स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन
लेकिन ऐन मौके पर रिज पर पहुंच कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राजन सुशांत ने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। प्रदेश के करीब 15 हजार लोग पीलिया से पीड़ित हैं। सरकार लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाने में असफल रही है और बजट में भी इसका कोई जिक्र नहीं है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को छह फीसदी डीए देने की घोषणा बजट में की है, जबकि वास्तव में यह डीए कर्मचारियों को जुलाई में दे दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
मजदूरों की दिहाड़ी मात्र 20 रुपये बढ़ाई है, यह गरीबों के साथ मजाक है। दिल्ली की तर्ज पर यहां भी न्यूनतम वेतन ग्यारह हजार होना चाहिए। प्रदेश सरकार पर पहले से ही 35 हजार करोड़ का कर्ज है और अब सरकार सात हजार करोड़ कर्ज फिर ले रही है ऐसे में हिमाचल 42 हजार करोड़ का कर्जदार हो जाएगा। पानी की शुद्धता को जांचने के लिए आधुनिक लैब नहीं है और पानी की जांच के नमूनों को पुणे भेजा जाता है जहां से रिपोर्ट आने में ज्यादा वक्त लगता है। प्रदेश सरकार को चाहिए ऐसी लैब यहां स्थापित हो और आम जनता को शुद्ध पानी मुहैया करवाए।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर सदर पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। प्रदर्शनकारियों में डॉ. राजन सुशांत के अलावा एनडी शर्मा, पीएन कौशल, जेपी भारद्वाज, संजय कुमार, जेसी चंदेल. धर्मेंद्र शर्मा इत्यादि थे। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि रिज पर धारा- 144 का उल्लघंन करने पर पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस को कहा, हाथ मत लगाओ, वैन में ले जाओ
डा. राजन सुशांत को जब पुलिस पकड़ रही थी तो उन्होंने ऐतराज जताते हुए कहा कि आपको जो धाराएं लगानी है लगाओ लेकिन मुझे हाथ मत लगाओ, थाने ले जाना है तो वैन में ले जाओ। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें रिज से माल रोड होते हुए थाना सदर पैदल ही ले गई। वहां कार्रवाई करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
धारा-144 के उल्लंघन पर कार्रवाई
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि रिज पर धारा- 144 का उल्लघंन करने पर पूर्व सांसद डा. राजन सुशांत सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।